उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर की कनक देवी ने भाला फेंक स्पर्धा में 43.28 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। वहीं नेहल जुनेजा ने ट्रायथलॉन ग्रुप-सी के तीन इवेंटो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राहुल कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में 3 मिनट 51.09 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। भविष्य कुमार ने ऊंची कूद में 1.90 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जबकि युगांक चैधरी ने 400 मीटर दौड़ में 48.00 सेकंड का समय निकालकर तृतीय स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता पर पूर्व राज्य मंत्री एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्षा सुषमा बजाज, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, चैधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, चैधरी नीरपाल सिंह, मशकूर अहमद, प्रो. संदीप गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा, मुस्तकीम अंसारी, गौरव चैहान, जुली पुंडीर, रुबिका नेगी, समित चैधरी, पापिन कुमार, नूरीन जहां, मनोज प्रजापति, शौर्य गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं

।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य