Saharanpur news मेला गुघाल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, हास्य-वीर रस और गीतों ने बांधा समां

सहारनपुर के मेला गुघाल में नगर निगम द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। राजेंद्र राजन की स्मृति में हुए कार्यक्रम में देशभर के कवियों ने प्रस्तुति दी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम की ओर से जीआईसी सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन देश के प्रख्यात गीतकार स्वर्गीय राजेंद्र राजन की पावन स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुबर, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, समाजसेवी योगेश दहिया, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाल्ली कालड़ा और डॉ. कर्ण सिंह सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वयं श्रीवास्तव के संचालन में देर रात तक चले कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुदीप भोला की पैरोडी ने श्रोताओं को खूब हंसाया और गुदगुदाया। उदय दिवाकर के गीतों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वीर रस के कवि मोहित संगम को श्रोताओं ने गंभीरता से सुना और जमकर दाद दी। विनोद पांडेय, मीनाक्षी दिनेश और मनिका दुबे की गजलों एवं गीतों ने भी खूब तालियां बटोरीं। स्वयं श्रीवास्तव के काव्यपाठ और संचालन ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग बनाए रखा।

कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी एवं डीन प्रो. डॉ. रणजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. महिपाल सिंह, इतिहासकार डॉ. राजीव उपाध्याय, डीन डॉ. प्रशांत सांगवान, सुधाकर अग्रवाल, शीतल टंडन तथा स्वर्गीय राजेंद्र राजन के सुपुत्र कुमार पल्लव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद नूतन तोमर, प्रतिनिधि परविंद्र तोमर, मेला संयोजक संजय सैनी, आयोजन समिति अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान और सहसंयोजक ज्योति अग्रवाल सहित अन्य पार्षदों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राकेश शर्मा और शिवमणि त्यागी ने किया।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य