Saharanpur News: विश्व सेवा दिवस पर गंगोह में मरीजों को फल-दूध और जरूरतमंदों को भोजन

गंगोह में लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल और सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन ने विश्व सेवा दिवस पर सीएचसी में मरीजों को फल-दूध वितरित किए और 28वीं अन्नपूर्णा रसोई में सैकड़ों लोगों को भोजन कराया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह (सहारनपुर)। लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल और सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से विश्व सेवा दिवस पर संयुक्त रूप से सेवा कार्य किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल और दूध वितरित किए गए, जबकि उनके साथ आए तीमारदारों तथा अन्य जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस दौरान अन्नपूर्णा कार्यक्रम के अंतर्गत 28वीं रसोई का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि मानव सेवा ईश्वर सेवा के समान है। गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वालों की ईश्वर हमेशा सहायता करता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करें तो कई बीमारियों को कम किया जा सकता है। उन्होंने सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी।

सम्मानित अतिथि डॉ. निशा ने स्वच्छता के माध्यम से बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वरिष्ठ लायन प्रदीप तायल ने कहा कि स्वच्छता का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है और खान-पान का भी स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। संस्था सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल व दूध के पैकेट वितरित किए।

सेवा कार्य में लायन अरविंद टेबक, पंकज राजपूत, रवि शंकर गर्ग, मुकेश गोयल, रजनी राजपूत, पल्लवी अरोड़ा, सुहैल खान, आशीष गोयल, प्रेम छाबड़ा और दीपा भटनागर सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। डॉ. भारती वालिया ने सेवादारों का आभार जताया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य