Saharanpur News: फतेहपुर पुलिस ने 17.26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

छुटमलपुर में फतेहपुर पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान 17.26 ग्राम स्मैक के साथ रहमान को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 17.26 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर भादो बिजलीघर से आगे कमालपुर रोड पर चेकिंग के दौरान रहमान (26) पुत्र नसीम निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के साथ उसके कथित फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना मिर्जापुर में हत्या के प्रयास, बलवा, गुंडा एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य