Saharanpur News: चिलकाना में बैंड-बाजों के साथ निकली भगवान श्रीराम की बारात

चिलकाना में श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान शिव धनुष भंग के बाद भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

चिलकाना। नगर के एकता मंच पर आयोजित वार्षिक श्रीरामलीला महोत्सव में धनुष यज्ञ के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने के बाद देर शाम रामजी की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात से पहले कंकरों वाला मंदिर में मंडा पूजन किया गया।

इसके बाद बैंड-बाजों के साथ भगवान श्रीराम की बारात कंकरों वाला मंदिर से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नरेश कुमार प्रजापत के निवास पर पहुंची। बारात का शुभारंभ डॉ. लविश सैनी ने किया। आशु प्रजापत के परिवार की ओर से बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

बारात में सभासद मनदीप सैनी, संजय सैनी, सुनेश सैनी, कन्हैया सैनी, सुरेंद्र, विशु, आशु, भूरा, सौरव, गौरव और आशु प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन आकाश काशी ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य