मनोज धनगर
नकुड़ (सहारनपुर)। विवेक चौहान मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को गांव ककराला स्थित चौहान हेल्थ केयर में 21वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 53 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। जिला अस्पताल की टीम ने रक्तदाताओं से रक्त का संचय किया।
शिविर का शुभारंभ करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौहान और रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल के अध्यक्ष दक्ष चड्ढा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। नीरज चौहान ने पिछले 11 वर्षों से लगातार मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे ट्रस्ट की सराहना करते हुए युवाओं से रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। दक्ष चड्ढा ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है और यही रक्तदान की वास्तविक सार्थकता है।
इस दौरान अतिथियों ने स्वर्गीय विवेक चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ट्रस्ट के संस्थापक देवेंद्र चौहान और संयोजक डॉ. अमित चौहान ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
शिविर में ऋषिपाल चौहान, चंद्रशेखर मित्तल, धर्मवीर राणा, नैनपाल राणा, प्रदीप शर्मा, आमजन एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा, शमशाद खान, राशिद खान, धर्मेंद्र शर्मा, सलीम सिद्दीकी, शक्ति चौधरी, सहदेव पुंडीर, मोहित चौहान, संदीप पुंडीर, डॉ. धूमसिंह चौहान, विजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








