Saharanpur News: बढ़ेड़ी कोली में नेत्र चिकित्सा शिविर, 90 मरीजों की जांच

नागल के बढ़ेड़ी कोली गांव में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 90 मरीजों की जांच की गई। 15 मरीजों को ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया, जबकि 10 को निशुल्क चश्मे दिए गए।

राजकुमार शर्मा 

नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी कोली स्थित पंचायत घर में गुरुवार को नेत्र चिकित्सालय पॉइंट महीपुरा की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 90 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया।

डॉ. रजनी ने बताया कि जनहित में लगाए गए शिविर के दौरान जांच के बाद 15 मरीजों में नेत्र संबंधी गंभीर बीमारी पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। वहीं 10 नेत्र रोगियों को उनकी आंखों की जांच के अनुसार निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा अन्य मरीजों को आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉ. अमन, डॉ. अजहर सहित चिकित्सकीय टीम मौजूद रही। ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही नेत्र जांच और उपचार की सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिला।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य