Saharanpur News: श्री आशुतोष रामलीला में ताड़का वध लीला का शानदार मंचन

श्री आशुतोष रामलीला समिति के 15वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। रामायण प्रश्न मंच में सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्री आशुतोष रामलीला समिति की ओर से आयोजित 15वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में गुरुवार, 8 अक्टूबर को ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया। लीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कलाकारों के शानदार अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

मंचन के दौरान गौरव चानना ने प्रभु श्रीराम, विनय दुग्गल ने लक्ष्मण और विकास कुमार ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। वहीं तूफानी बाबा ने ताड़का, सन्नी भाटिया ने अघोरी तथा शिवम ने तांत्रिक का अभिनय किया। ध्रुव, अमृत, अप्पू, कार्तिक, शिवम कक्कड़, शिवांश सोनी और सन्नी ठाकुर ने ताड़का के विभिन्न रूपों का प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य संयोजक संजय भसीन की ओर से प्रश्न मंच आयोजित किया गया। इसमें बच्चों से रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को यूबोंन के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर सरदार हरप्रीत सिंह सचदेवा ने पुरस्कृत किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को रामायण के प्रसंगों और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना रहा।

समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव पुरी, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबंधक विनय दुग्गल, आयोजन प्रमुख हेमंत अरोड़ा, प्रभु राम के सारथी संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह चावला, रामलीला प्रबंधक अमित वत्ता और विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विजय खुराना, संजय आनंद, रवि अरोड़ा, अमन भाटिया, राघव सेठ, आनंद भाटिया, दीपक भाटिया, ज्योति स्वरूप, करण मल्होत्रा, राजा छाबड़ा और दीपक खन्ना सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। रामलीला का निर्देशन जय कालड़ा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित वत्ता और अरुण बख्शी ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य