भाकियू टिकैत के 3 पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, दिल्ली कूच से पहले फतेहपुर पुलिस की कार्रवाई

सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र में दिल्ली कूच से पहले फतेहपुर पुलिस ने भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी समेत तीन पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया। किसान नेताओं ने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया।

अमित कुमार 

छुटमलपुर (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों के दिल्ली कूच की तैयारी के बीच फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगठन के तीन प्रमुख पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने तीनों किसान नेताओं को दिल्ली रवाना होने से पहले ही उनके घरों पर रोक दिया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर पुलिस ने भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी को उनके गांव मुस्तापुर, जिला महासचिव अजय काम्बोज को ग्राम रसूलपुर तथा युवा विंग के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी को ग्राम भैंसराऊ में उनके आवास पर साथियों सहित हाउस अरेस्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते तीनों पदाधिकारी दिल्ली नहीं जा सके।

बताया गया कि भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तीनों पदाधिकारी किसानों के साथ दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम उनके घरों पर पहुंच गई और उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया।

हाउस अरेस्ट के बाद जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी और युवा विंग के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी ने संयुक्त बयान जारी कर भाजपा सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। किसानों की आवाज दबाने की कोशिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संगठन का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान हितों की रक्षा के लिए भाकियू हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य