गंगोह रामलीला: राम-सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन, शनिवार को धनुष यज्ञ

गंगोह में रामलीला के दौरान शिव चौक पर राम-सीता जन्म और हिंदू सभा सराय में ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। शनिवार को धनुष यज्ञ और श्रीराम बारात का आयोजन होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह (सहारनपुर)। नगर में आयोजित रामलीलाओं में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का सुंदर मंचन किया जा रहा है। शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला के रामलीला भवन में भगवान राम और माता सीता के जन्म की लीलाओं का मंचन हुआ, जबकि हिंदू सभा सराय स्थित रामलीला भवन में ताड़का वध की लीला दिखाई गई। दोनों स्थानों पर श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।

शिव चौक स्थित रामलीला में महाराजा दशरथ के रूप में रमेश मित्तल ने अभिनय किया। भगवान राम सहित चारों भाइयों के जन्म पर महाराजा दशरथ के दरबार में बधाई देने वालों ने जमकर खुशियां मनाईं। राम जन्म की लीला देखकर पंडाल में मौजूद दर्शक आनंदित हो उठे। इसके अलावा वेदवती-रावण संवाद का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। वेदवती की भूमिका में अनुज कुमार ने सजीव अभिनय किया, जबकि रावण के रूप में मनोज गोयल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों की सराहना बटोरी। नंदी के रूप में देवांश गोयल और मामा मारीच की भूमिका में सुशील मित्तल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

वहीं, हिंदू सभा सराय स्थित रामलीला भवन में ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। यहां भी रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटने लगी है। मंचन के दौरान प्रस्तुत हास्य नाटिकाओं ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

शनिवार को शिव चौक स्थित रामलीला भवन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं, मोहल्ला सराय में हिंदू सभा सराय के तत्वावधान में श्रीराम बारात निकाली जाएगी। बारात रामलीला भवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए वापस रामलीला भवन पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य