Saharanpur News : नागल में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, 24 अक्टूबर तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम

सहारनपुर के नागल में थाना समाधान दिवस पर लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि 24 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। लेखपाल संघ के पूर्व निर्धारित आंदोलन के तहत शनिवार को नागल थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में लेखपालों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। लेखपालों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए शासन के प्रति विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 अक्टूबर तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

लेखपाल सत्येंद्र कुमार, हिना मलिक, विजेंद्र कुमार, अजय प्रताप, राजेश कश्यप और शोएब आदि ने बताया कि लेखपालों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ ने 3 अक्टूबर से हड़ताल अथवा आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया था। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को थाना समाधान दिवस के दौरान काली पट्टी बांधकर कार्य करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। लेखपालों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और शासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा तक मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

उधर, थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी शिकायतें भी सामने आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि समाधान दिवस में जमीन से जुड़े विवादों की तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य