Saharanpur News: गंगोह की गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, विद्यार्थियों को बताए आदर्श

सहारनपुर के गंगोह स्थित गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन के जीवन, व्यक्तित्व और उनके आदर्शों से परिचित कराते हुए समाजहित के कार्य करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी, कोऑर्डिनेटर उमा गर्ग, अंजली गर्ग और वंदना वर्मा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन महान विचारों और आदर्शों वाले व्यक्तित्व थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करना चाहिए।

उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी और कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन के जीवन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। उनके जीवन और विचारों से समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके महान आदर्शों का स्मरण किया। विद्यालय के अध्यक्ष मेघ गोपाल गोयल, प्रबंधक राकेश तायल और कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य