Saharanpur News: गागलहेड़ी में निकली भव्य श्रीराम बारात, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

गागलहेड़ी में श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। सुसज्जित झांकियों और बैंड-बाजों के साथ निकली बारात का दिनारपुर सहित कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

श्री कान्त शर्मा 

गागलहेड़ी। कस्बे में शुक्रवार शाम श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में श्रीराम बारात का भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवी डॉ. कर्ण सिंह सैनी, डॉ. आदित्य यादव और राहुल सैनी ने श्रीराम-लक्ष्मण का तिलक कर बारात का शुभारंभ किया। सुसज्जित झांकियों और बैंड-बाजों के साथ निकली श्रीराम बारात का कस्बे से लेकर दिनारपुर तक जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धार्मिक धुनों पर युवा जमकर थिरके और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कर्ण सिंह सैनी, राहुल सैनी और डॉ. आदित्य यादव ने श्रीराम-लक्ष्मण की आरती व तिलक किया। इस दौरान समिति के संयोजक अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष महेंद्र धीमान, डॉ. योगेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, रोहित गुप्ता एडवोकेट, समिति के सदस्य तथा निर्देशक राजेश कपिल और सूरज धीमान मौजूद रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए श्रीराम बारात का शुभारंभ कराया।

बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों से सुसज्जित बारात कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए दिनारपुर पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। चुटकी बैंड की धार्मिक धुनों और झंकार बैंड की भजनों पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बारात के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

ज्योतिबा फुले चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और आयुष गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। वहीं रवि धीमान, अभिषेक धीमान, हन्नी धीमान, सतीश धीमान, विशु और लिली ने बारातियों को जूस व पानी पिलाकर सेवा की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया और श्रीराम के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर राजेश सैनी, सौरभ जैन, उमेश गुप्ता, जोहरी जैन, बिजेंद्र यादव, प्रवीण कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, राजेश कश्यप, रोहित गुप्ता आढ़ती, इंद्रसेन, सुशांत सहगल, सचिन मेहंदीरत्ता, हेमंत शर्मा, अनमोल, रोहित बिल्डर, आर्यन, चेतन शर्मा, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य