Saharanpur News: आजाद समाज पार्टी ने सौरव कटारिया को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष

नकुड़ में आजाद समाज पार्टी ने युवा नेता सौरव कटारिया को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वह पूर्व में नगर अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी रह चुके हैं। नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी जताई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी ने युवा नेता सौरव कटारिया का संगठन में कद बढ़ाते हुए उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी सौरव कटारिया पिछले काफी समय से चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में नगर अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा दलित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आवाज उठाते हुए समाज के हितों के लिए संघर्ष किया।

संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सौरव कटारिया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

सौरव कटारिया को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर अनुपम सैनी, अमरीश गौतम, विकास निडर सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य