शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

सनातन विरोधी नीति का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर विरोध जताया गया और नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मनीष त्यागी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा संत समाज को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि संदिग्ध है और मामले की जांच निष्पक्ष अधिकारी से कराई जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण संत समाज और सनातन परंपरा को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे सच्चाई सामने आ सके। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, सत्यम भूरियान सैनी और जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर संतों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने और संत समाज की गरिमा की रक्षा करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सतपाल बर्मन, इमरान कुरेशी, अनुज शर्मा, अक्षय चैधरी, दुष्यंत राणा, हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, सौरव भारद्वाज, प्रभजीत सिंह, नसीब खान, जमाल अहमद, गुलशेर अल्वी, मोहम्मद तालहा, राकेश वर्मा, रेखा धीमान, शर्मिष्ठा सिंह, शहनाज बेगम, उपमा सिंह, साजिद अली, वतन सिंह राणा, मनोज शर्मा, शाहबाज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य