गय्युर मलिक
बेहट। कस्बे में सोमवार को श्रीरामलीला उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। बैंड-बाजों और मनमोहक धार्मिक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा का कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रीराम बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में नजर आया।

श्रीराम बारात का शुभारंभ कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर से भाजपा नेत्री प्रियंवदा राणा, डीडीडीएफ के चेयरमैन सोनेन्द्र राणा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। श्रीराम के सारथी की भूमिका व्यापारी नेता अवनीश अग्रवाल ने निभाई।
शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर श्रीराम बारात का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
इस दौरान समिति अध्यक्ष अजय जैन, प्रबंधक संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल, बृजेश जैन, अनिल सिंघल, बिट्टू राजदेव, व्यापारी नेता वशिष्ट गुप्ता, पंकज शर्मा, सभासद सत्य प्रकाश रोहिला, सुधीर कर्णवाल, राकेश गाबा, सुधीर राणा, विनय चौहान, टीपू सिंघल, राजकुमार काम्बोज, नीरज कुमार, पप्पन जैन, मोहम्मद अहमद काजमी, पीरू मियां, मिर्जा फजलुर्रहमान गुड्डू पीरजादा, फैसल मिर्जा और बासित मिर्जा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।








