गय्युर मलिक
बेहट। कस्बे के निकट आनंद बाग में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट का निशान नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर व्यक्ति नशे का आदी प्रतीत हो रहा था, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








