Saharanpur News: बेहट में सफाई कर्मचारियों का सम्मान, प्रियंवदा राणा ने सराहा योगदान

बेहट में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रियंवदा राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने उनके योगदान को सराहा और समस्याएं सुनीं।

गय्युर मलिक 

बेहट। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की आयोजक भाजपा नेत्री प्रियंवदा सिंह राणा और मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गईं।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश को स्वच्छ बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों का योगदान बेहद अहम है। उनके परिश्रम से लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलता है और समाज स्वस्थ रहता है।

कार्यक्रम आयोजक प्रियंवदा राणा ने कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते हुए समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में साढ़ौली कदीम ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, भाजपा नेता अनिल सिंघल, राहुल कुमार वर्मा, पूर्व सभासद हेमंत उर्फ टीनू जैन, अखिलेश बंसल, मुकेश राणा, नामित सभासद सुधीर कर्णवाल, सभासद सत्य प्रकाश रोहिला, बेहट भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, मुकेश चौहान, सतेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, सोहन मुखिया, नीरज चौहान, सुभाष धीमान, भारती सेतिया, पप्पन जैन, सचिन, सन्नी, योगेश, धर्मेंद्र कुमार और गुलशन भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य