होली से पहले सहारनपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

दूध-मावा क्रीम के फैक्ट्री से भरे 6 सैंपल, जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के दिशा-निर्देश पर होली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में महानगर की मिगलानी बिल्डिंग के पास स्थित चोपडा फक्ट्री पर सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग की टीम ने एक दूध व मावा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर कर वहां मौजूद दूध, दही, क्रीम व मावे के छह सैंपल भरे जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि टॉयलेट के पास ही दूध और मावा तैयार किया जा रहा था, जबकि दूध को बर्फ में दबाकर रखा गया था। टीम ने मामला गम्भीर व संदिग्ध मानते हुए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और साहायक आयुक्त खाद्य अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां से शिकायत या सूचना मिलेगी, वहां तत्काल छापेमार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने बताया कि होली को को देखते हुए कार्रवाई की गई है क्योंकि होली पर खाने-पीने कीं चीजों मे ज्यादा मिलावट की जाती है। व्यापारी ज्यादा मुनाफे के चक्कर में ज्यादा मिलावट करते हैं जिस कारण आमजन की सेहत से खिलवाड़ किया जाता है। आज मिगलानी बिल्डिंग के समीप जिस फैक्ट्री में छापेमारी कार्यवाही की गई है वह चोपड़ा फैक्ट्री है जो दूध की बहुत बड़ी फैक्ट्री है। जिसमें जांच के दौरान अनेक खामियां पाई गई है। सिटी मैजिस्ट्रेट ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार के दौरान रंग-बिरंगी खाद्य सामग्री खरीदने से बचें, क्योंकि कृत्रिम रंगों से बनी वस्तुओं के सेवन से गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर मसाला फैक्ट्री, पनीर, कचरी और पापड़ सहित अन्य खाद्य पदार्थों के भी सैंपल लिए जा चुके हैं। होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) मनोज कुमार वर्मा के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार, जगदम्बा प्रसाद् एवं जवाहर लाल शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य