शाकुंभरी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सफल समापन

समावेशी और परिवर्तनकारी शिक्षा से समाज सशक्तिकरण पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के द्वितीय दिवस का आयोजन प्रेरणादायी एवं विचारोत्तेजक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा नीति अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. विमला वाई., कुलसचिव कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार एवं वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी मंचासीन रहे। प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा ने अपने व्याख्यान में समावेशी और परिवर्तनकारी शिक्षा के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाना विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के पांच आधार स्तंभकृज्ञान, मूल्य, सूचना, अभिव्यक्ति एवं कौशल विकासकृसमग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम तैयार करने तथा शिक्षा को समाज से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग करते हुए समावेशी शिक्षा प्रणाली विकसित करना समय की मांग है, जिससे कोई भी छात्र उपेक्षित न रहे। इस अवसर पर सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी समावेशी शिक्षा को समाज को जोड़ने और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. विमला वाई. ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समावेशी और परिवर्तनकारी शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उपकुल सचिव अनूप कुमार, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आर.के. गुप्ता, श्रीमती सुनीता सोनकर, डॉ. कंचन बाला, डॉ. सविता राठी, श्रीमती कोमल, डॉ. मितिका, डॉ. ज्योति, डॉ. हर्ष सिंह, अभिषेक सैनी, नीरज कुमार, डॉ. पंकज कुमार, मानव, डॉ. अपूर्वा, डॉ. सुधांशु, इंजी. विवाक पुंडीर, सीईओ अभिनव पुंडीर, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विजय, डॉ. निमेतोष, डॉ. के.के. गर्ग, डॉ. अर्श्चवी त्यागी एवं डॉ. संदीप सहित अनेक शिक्षक, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सेमिनार का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और इसमें शिक्षा के क्षेत्र में समावेशिता एवं नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य