सहारनपुर में परिषदीय परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन सम्पन्न

58,457 में से 55,544 परीक्षार्थी हुए शामिल, 2,913 रहे अनुपस्थित

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत मंगलवार को जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुईं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 36,013 परीक्षार्थियों में से 34,251 उपस्थित रहे, जबकि 1,762 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन एवं वादन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 198 में से 192 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 6 अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 22,246 परीक्षार्थियों में से 21,101 उपस्थित रहे, जबकि 1,145 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 58,457 परीक्षार्थियों में से 55,544 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में प्रथम पाली की परीक्षा 89 परीक्षा केन्द्रों तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 88 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों पर मौजूद रहे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं छह विभागीय सचल दलों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी अंकुर वर्मा, डिप्टी कलेक्टर ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधनों के प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य