Saharanpur News: शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही निस्तारित होंगी शिकायतें, ADM के निर्देश

सहारनपुर में एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी ने आईजीआरएस बैठक में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत बंद करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग और नगर निगम को कार्यशैली सुधारने की हिदायत दी गई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आईजीआरएस पोर्टल के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही शिकायत को निस्तारित माना जाए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए न किया जाए, बल्कि शिकायत की गंभीरता को समझते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। संबंधित अधिकारी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से संतुष्ट भी करें।

उन्होंने विद्युत विभाग और नगर निगम की कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य