शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर, । श्री आशुतोष रामलीला समिति, गुरुद्वारा रोड की ओर से शुक्रवार को स्थानीय जनमंच के निकट स्थित प्रभु जी की रसोई में 350 से अधिक गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर प्रभु जी की रसोई के सचिव एवं प्रसिद्ध व्यापारी नेता शीतल टंडन ने श्री आशुतोष रामलीला समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी और प्रभु श्रीराम के रथ के सारथी संजीव टंडन का पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समिति की इस वर्ष की शोभायात्रा में संजीव टंडन को प्रभु श्रीराम के रथ का सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शीतल टंडन ने इस अवसर पर संजीव टंडन और समिति के सदस्यों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल एवं उन्नतिशील भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रभु श्रीराम के सारथी संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह चावला, संयोजक विजय कुमार, अमन भाटिया, रवि बख्शी और संजय आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









