Saharanpur News : जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई! फतेहउल्लाहपुर में दोबारा बनेगा पेयजल टैंक, निर्माण का खर्च उठाएगी कार्यदायी संस्था

फतेहउल्लाहपुर में जल जीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक में संरचनात्मक कमियां मिलने पर उसे ध्वस्त कर दिया गया। अब कार्यदायी संस्था अपने खर्च पर नए टैंक का निर्माण कराएगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जल जीवन मिशन के तहत फतेहउल्लाहपुर पेयजल योजना के ओवरहेड टैंक में संरचनात्मक कमियां मिलने के बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया है। विभागीय निर्देश पर कार्यदायी संस्था ने टैंक का सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण पूरा कर लिया है। अब संस्था अपने खर्च पर टैंक का दोबारा निर्माण कराएगी, ताकि ग्रामीणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

जानकारी के अनुसार, फतेहउल्लाहपुर पेयजल योजना के तहत निर्मित ओवरहेड टैंक के निरीक्षण के दौरान उसकी संरचना में खामियां सामने आई थीं। इसके बाद विभाग ने संबंधित कार्यदायी संस्था को टैंक ध्वस्त कर नियमानुसार पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए। संस्था ने निर्देशों का पालन करते हुए 26 जून 2026 को टैंक के एक हिस्से को हटाया था। इसके बाद 10 अक्टूबर 2026 को शेष संरचना का भी सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण पूरा कर लिया गया। संस्था ने 14 अक्टूबर को विभाग को इसकी सूचना उपलब्ध करा दी।

टैंक के पुनर्निर्माण पर होने वाला खर्च कार्यदायी संस्था स्वयं वहन करेगी। इसके लिए विभाग पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। वहीं, ध्वस्तीकरण के दौरान ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी से बचाने के लिए नलकूप के माध्यम से सीधे जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है।

अधिशासी अभियंता अमित कुमार कटियार ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता पेयजल संरचनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ग्रामीणों को निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराना है। फतेहउल्लाहपुर में ओवरहेड टैंक का पुनर्निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित और सुचारु पेयजल सुविधा मिल सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य