Saharanpur News: रावण के दरबार में अंगद ने जमाया पैर, नहीं हिला पाए लंकापति के योद्धा

श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की रामलीला में रावण-अंगद संवाद और नागा वध का मंचन हुआ। साजन गंगा ने अंगद और सुरेश निझावन ने रावण की भूमिका निभाई। नगर विधायक राजीव गुंबर समेत गणमान्य लोगों ने श्रीराम की आरती की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में रावण-अंगद संवाद और नागा वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और सशक्त संवादों से दर्शकों का मन मोह लिया। रावण के दरबार में अंगद द्वारा पैर जमाने और रावण को समझाने के दृश्यों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

लीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम की ओर से अंगद रावण के दरबार में शांति का संदेश लेकर पहुंचते हैं। वह रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाकर युद्ध टालने और प्रभु श्रीराम की शरण में आने की सलाह देते हैं, लेकिन अहंकार में डूबा रावण उनकी बात मानने से इनकार कर देता है। इसके बाद अंगद दरबार में अपना पैर जमा देते हैं और रावण के योद्धाओं को उसे हिलाने की चुनौती देते हैं। कोई भी योद्धा अंगद का पैर नहीं हिला पाता। इस प्रसंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

मंचन में रावण की भूमिका सुरेश निझावन ने, अंगद की भूमिका साजन गंगा ने और नागा की भूमिका राहुल चन्ना ने निभाई। कलाकारों के अभिनय ने रामलीला के दृश्यों को जीवंत बना दिया।

लीला के प्रारंभ में क्लब के प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विक्की दुआ, नगर विधायक राजीव गुंबर, संजय गर्ग, राजकुमार नरूला, साजन गंगा, नीरज कामरा, संजय अरोड़ा आरपी, सरदार जसपाल सिंह बत्रा, पाली कालड़ा, अमित भसीन, राहुल चन्ना, अरुण खन्ना, अमित गांधी, महेंद्र सचदेवा, वीके ग्रोवर, दीपक मल्होत्रा, मुरली खन्ना, मनोज तनेजा, राजेंद्र लांबा, चंदर मोहन अरोड़ा, राजा नागपाल, महेश नारंग, विकास नरूला, अमित ग्रोवर, सरदार भगत सिंह, विशाल अरोड़ा, वासु, राजीव कामरा, मनोज विज, अशोक छाबड़ा, सनी पुंज और विपुल बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीराम की आरती में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने रामलीला के सफल मंचन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य