Nanauta News: नानौता में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस

सहारनपुर के नानौता में मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मोहम्मद अली उर्फ गुड्डू को 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। नानौता थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने शुगर मिल के खंडहर से मोहम्मद अली उर्फ गुड्डू पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला चाहमंजली कोट, कस्बा नानौता को गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना नानौता में मुकदमा संख्या 263/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विकास चारण, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, महिला हेड कांस्टेबल पूजा और महिला कांस्टेबल अमरीता शामिल रहीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य