सहारनपुर: विधायक देवेंद्र निम ने डीएम से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने किसानों के साथ जिलाधिकारी सहारनपुर से मुलाकात कर गागनौली चीनी मिल के क्रय केंद्र दूसरी मिल से जोड़ने, गन्ना बकाया भुगतान और अतिवृष्टि से फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र निम ने किसानों के साथ जिलाधिकारी सहारनपुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

विधायक देवेंद्र निम ने बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल, गागनौली से किसानों के गन्ना क्रय केंद्र हटाकर उन्हें किसी अन्य चीनी मिल से संबद्ध करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने गागनौली चीनी मिल की ओर से रोके गए गन्ने के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने मांग की कि किसानों की बकाया गन्ना राशि जल्द से जल्द उनके बैंक खातों में भेजी जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विधायक ने कुछ दिन पूर्व हुई अतिवृष्टि यानी भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी जिलाधिकारी के सामने रखा। उन्होंने प्रभावित किसानों को नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा शीघ्र दिलाने की मांग की।

विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और उन्हें उनकी मेहनत का उचित हक दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को हर स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य