Saharanpur News: फतेहपुर में आम की प्रतिबंधित लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा जंगल में पुलिस और वन विभाग ने आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज की। वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

अमित कुमार सोनू 

सहारनपुर। जिले में प्रतिबंधित लकड़ी के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भटपुरा के जंगल में चेकिंग के दौरान आम की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबंधित लकड़ियों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को फतेहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भटपुरा के जंगल में चेकिंग की। इस दौरान महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर-ट्रॉली में आम की लकड़ी लदी मिली। टीम ने वाहन को लकड़ी समेत अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना फतेहपुर में मुकदमा संख्या 445/2026 धारा 4/10 उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 के तहत दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में फतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध शर्मा, हेड कांस्टेबल विपिन पाठक तथा वन विभाग की ओर से छुटमलपुर-मोहंड रेंज के वन दरोगा एवं सेक्शन अधिकारी कमल किशोर सक्सेना शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य