अमित कुमार
सहारनपुर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। दोनों वाहनों में खनन सामग्री लदी हुई थी। कार्रवाई के बाद वाहनों से संबंधित रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर 2026 को थाना फतेहपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया।
पकड़े गए वाहनों में पहला लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर नंबर HR05F7295 मय ट्रॉली तथा दूसरा लाल रंग का महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर नंबर ZK7C01723 मय ट्रॉली शामिल है। दोनों वाहनों में अवैध खनन सामग्री भरी हुई थी। टीम ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत निगरानी और चेकिंग जारी है।
संयुक्त टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद और राजस्व विभाग के संग्रह अमीन विजयपाल सिंह शामिल रहे।








