Saharanpur News: श्रीपाल राणा बोले, अखिलेश यादव फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

सहारनपुर में सपा नेता ठाकुर श्रीपाल राणा ने एमएलसी चुनाव में जीत को समाजवादी पार्टी के लिए उत्साहजनक बताया। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

फैय्याज अली आब्दी 

सहारनपुर। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली सफलता से उत्साहित सपा नेता ठाकुर श्रीपाल राणा ने दावा किया कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि प्रदेश का शिक्षित और पढ़ा-लिखा वर्ग समाजवादी विचारधारा के साथ खड़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो  फैय्याज अली आब्दी से बातचीत के दौरान गंगोह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता ठाकुर श्रीपाल राणा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में मिली जीत समाजवादी पार्टी के लिए उत्साहजनक है। इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षित वर्ग समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पसंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने चुनाव के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी राजनीतिक संकेत दिए हैं।

श्रीपाल राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और नफरत की राजनीति से ऊब चुकी है। जनता अब विकास, आपसी भाईचारे और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का अवसर देंगे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है और वहां होने वाले चुनावों का राजनीतिक संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जाता है। लखनऊ स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा को मिली जीत का असर प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत ने भी देशभर में राजनीतिक संदेश दिया है।

सपा नेता ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और बड़ी जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य