Saharanpur News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

गौतमबुद्ध नगर के सादोपुर में आयोजित यूपीबीए अंडर-12 राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। कार्तिक ने स्वर्ण, विराट सिंह ने रजत और अभिनव व रुद्रप्रताप ने कांस्य पदक हासिल किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। गौतमबुद्ध नगर के सादोपुर में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित प्रथम यूपीबीए अंडर-12 मिनी बालक उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में सहारनपुर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कार्तिक ने स्वर्ण, विराट सिंह ने रजत तथा अभिनव और रुद्रप्रताप ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में सहारनपुर के कार्तिक ने 25 से 27 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं विराट सिंह ने 30 से 33 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा अभिनव ने 40 से 43 किलोग्राम तथा रुद्रप्रताप ने 52 से 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।

स्वागत समारोह में अविनाश कुमार, आशीष कुमार, पवन राणा, सोनू राणा सहित अन्य लोगों ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

फोटो कैप्शन: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे सहारनपुर के खिलाड़ियों का स्वागत करते खेल प्रशिक्षक।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य