शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में आगामी 2 से 4 नवंबर 2026 तक सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर मंडल की 10 बालिका पहलवानों का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी सहारनपुर जनपद की हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 30 अक्टूबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।
मंडल स्तरीय ट्रायल में अलग-अलग भार वर्गों में आरजू का 40 किलोग्राम, स्वाती का 43 किलोग्राम, वैष्णवी का 46 किलोग्राम, आयशा का 49 किलोग्राम, शिवानी का 53 किलोग्राम, दिव्या गुप्ता का 57 किलोग्राम, नीतू का 61 किलोग्राम, वंशिका का 65 किलोग्राम, सविता का 69 किलोग्राम और पलक का 73 किलोग्राम भार वर्ग में चयन किया गया।
अब ये सभी खिलाड़ी सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है।








