मानकमऊ में रोडवेज बस स्टैण्ड का उद्घाटन, निगम बसों का संचालन शुरू

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मानकमऊ में रोडवेज बस स्टैण्ड का भव्य उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का संचालन प्रारंभ किया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि नए बस स्टैण्ड पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और आने वाले समय में इन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानकमऊ में बस स्टैण्ड के खुलने से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मांग के अनुरूप नगर निगम की स्वामित्व वाली भूमि खसरा संख्या 578, क्षेत्रफल 2.244 हेक्टेयर में से 5000 वर्गमीटर भूखण्ड रोडवेज बस स्टैण्ड के लिए अस्थाई रूप से निःशुल्क प्रदान किया गया।

यह बस स्टैण्ड सहारनपुर-नकुड़-गंगोह, सहारनपुर-गंगोह-शामली, सहारनपुर-गंगोह-ननौता-देवबन्द मार्ग तथा चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल राज्यों की ओर जाने वाली बस सेवाओं के संचालन के लिए प्रस्तावित है। बस स्टैण्ड के पास ही 50 मीटर दूरी पर स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से संचालित इलेक्ट्रिक नगरीय बस सेवा भी यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी। दोनों बस स्टेशन पास-पास होने के कारण आम जनता रोडवेज और नगरीय बस सेवा का सुगमता से उपयोग कर सकेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य