शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे संगठित चैकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मौहम्मद अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बेहट अड्डे के पास से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर तथा दो कारतूस 12 बोर बरामद हुए। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0स0 42/2026 धारा 351(3)/312 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट और मु0अ0स0 209/2023 धारा 379 भादवि में मामला दर्ज किया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद अब्दुल कादिर पुत्र मौहम्मद हासिम, निवासी मौहल्ला चकरौता रोड हील वाली गली, मौहल्ला छीपियान, थाना कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, उपनिरीक्षक नितेश चौधरी, हेड कांस्टेबल 738 विनोद कुमार और कांस्टेबल 143 अरुण कुमार शामिल थे।








