सहारनपुर में डम्पर ने तोड़े नगर निगम के दो हाइट बैरियर, पेपर मिल रोड पर लगा जाम

सहारनपुर के पेपर मिल रोड पर तेज रफ्तार डम्पर ने नगर निगम के दो हाइट बैरियर तोड़ दिए। निगम ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने डम्पर चालक को पकड़ लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार डम्पर ने नगर निगम द्वारा लगाए गए लोहे के दो हाइट बैरियर तोड़ दिए। घटना के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। बैरियर टूटने से नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने एसएसपी को पत्र लिखकर डम्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई तथा भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की मांग की है। पुलिस ने डम्पर चालक को पकड़ लिया है।

पेपर मिल रोड पर भारी और ओवरलोड वाहनों के कारण पूर्व में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद ऐसे वाहनों का आवागमन नियंत्रित करने के लिए महापौर डॉ. अजय कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने सड़क पर तीन लोहे के हाइट बैरियर लगवाए थे।

बैरियर लगाने वाली ठेकेदार फर्म एमएस इंटरप्राइजेज के स्वामी दीपक ने थाना सदर बाजार में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक/डम्पर संख्या HR 58 E 0336 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आईपीटी गेट के बाहर लगे हाइट बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। बैरियर का एक हिस्सा टूटकर डम्पर पर जा गिरा। इसके बावजूद चालक नहीं रुका और विश्वकर्मा चौक के पास लगे दूसरे बैरियर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवागमन कम था, जिससे कोई चोटिल नहीं हुआ। सहायक नगरायुक्त जेपी यादव ने एसएसपी को पत्र भेजकर घटना को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यातायात बाधित करने वाला कृत्य बताते हुए चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठेकेदार ने भी बैरियर की क्षति की भरपाई कराने की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य