टीकरी में चौधरी मांगेराम की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बागपत , टीकरी, । गांव टीकरी में पूर्व विधायक वीरपाल राठी के पिताजी और सरपंच चौधरी मांगेराम की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी मांगेराम एक ईमानदार और बेदाग छवि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा कमजोर वर्ग की मदद की और सादगी व शालीनता उनके व्यक्तित्व में कूट-कूट कर भरी थी।चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि चौधरी मांगेराम के सुपुत्र, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं और गरीब, किसान व मजदूर की आवाज बनकर काम कर रहे हैं।श्रद्धांजलि सभा में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठिना, पूर्व मंत्री चौ साहब सिंह, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्म सिंह, रालोद छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ राजीव, खाप चौधरी देवेंद्र बामनौली, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन और आनंद चिल्लर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।सभा का संचालन चौ वीरेंद्र ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य