शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही देहरादून-दिल्ली हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनौर-बड़ागांव टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमजा मसूद ने कहा कि दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम आदमी के मताधिकार की सुरक्षा आज कांग्रेस की प्राथमिकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता मताधिकार की रक्षा के साथ देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने लोकतंत्र को भारत राष्ट्र की जीवनरेखा बताते हुए भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश संविधान और देश के प्रति गंभीर चुनौती है। राणा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहा संघर्ष भविष्य में देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के रूप में जाना जाएगा।
दिल्ली रवाना होने वालों में पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शेखर चौधरी, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, राहत खलील, राजपाल सिंह कर्णवाल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीष सहगल, नितिन राणा, भानु राणा, पवन सिंह राणा, सचिन कंबोज, अबरार भाई, रजनीश प्रधान, सुफियान, साजिद, कुणाल शांडिल्य, अनिरुद्ध गुरुंग, अकरम, राजा चौधरी, शानू राणा, बिल्लू राणा, शावेज अली, कान्हा ठाकुर, मोनू ठाकुर, शहजाद, इरशाद दिलशाद, इरशाद, गुड्डू मुखिया, सुरेश ठाकुर, सोहेल गाढ़ा, सागर राणा, अंकित राणा, राहुल शर्मा, राकेश पंडित और सोनू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।








