Behat News: बेहट में मंदिर परिसर में खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

सहारनपुर के बेहट कस्बे में संत रविदास मंदिर परिसर में खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

गय्यूर मलिक 

बेहट। कस्बे के मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में खड़ी एक कार में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पास खड़ी दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों कारों में आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी सर्राफ रिशु गर्ग पुत्र हुकम गर्ग की बेहट कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार को वह रोजाना की तरह अपनी कार संत रविदास मंदिर परिसर में खड़ी कर दुकान पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे अचानक उनकी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी सहसपुर (देहरादून) निवासी तौहीद की कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

कारों से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दूर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

गनीमत रही कि आग परिसर में खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य