Saharanpur News: सहारनपुर में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना

सहारनपुर में यातायात माह 2026 का शुभारंभ हुआ। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। पूरे महीने सड़क सुरक्षा अभियान और नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सहारनपुर में यातायात माह का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

 

जागरूकता रैली में यातायात पुलिस की क्रेन, इंटरसेप्टर, दोपहिया मोबाइल, यूपी-112 के दोपहिया एवं चारपहिया वाहन तथा यातायात पुलिसकर्मी शामिल रहे। रैली के माध्यम से वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी भास्कर जी. सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सारिका चौधरी, क्षेत्राधिकारी अपराध प्रिया यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात अमित तोमर तथा चीफ ट्रैफिक वार्डन योगेन्द्र दुधेरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यातायात माह के दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंपलेट वितरण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देना, एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाना तथा गोष्ठियों और संवाद कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना शामिल है। स्कूलों और कॉलेजों में भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता और नियमों के पालन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य