सहारनपुर में ‘जिला उद्योग बंधु’ की बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। जनपद में “जिला उद्योग बंधु” की बैठक  नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने किया।

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर निगम से जुड़े मामलों को आगामी 15वें वित्त आयोग की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

नवादा रोड मुख्य मार्ग पर काजीपुरा से आगे पानी की निकासी की समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को अस्थायी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नवादा रोड स्थित उत्तराखंड कॉलोनी के संबंध में सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा गया।

जनता रोड की मुख्य सड़क पर गड्ढों एवं अस्थायी अतिक्रमण के संबंध में नगर निगम को अब तक की गई कार्रवाई की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सांकेतिक/रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग को एनएचआईए से संपर्क कर उद्यमियों द्वारा सुझाए गए स्थानों पर बोर्ड स्थापित कराने के निर्देश भी दिए गए।

अपर मुख्य अधिकारी ने अवगत कराया कि उद्योग बंधु में विचाराधीन प्रकरणों के टेंडर की प्रक्रिया मार्च 2026 के बाद प्रारंभ कर दी जाएगी। नए प्रकरणों पर भी संबंधित विभागों को अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी, एलडीएम कृषणु दास, अपर नगर आयुक्त प्रदीप यादव, अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) चन्द्रवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उद्योग संगठनों की ओर से आईआईए के गौरव चोपड़ा, लघु उद्योग भारती के अजय शर्मा, आईआईबीए के संजीव शर्मा तथा हौजरी एसोसिएशन के मनजीत अरोड़ा समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य