75 लाख की लागत से दो सड़कों का निर्माण शुरू, विधायक राजीव गुम्बर ने किया शुभारंभ

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। वार्ड नंबर 42 में विधायक निधि से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं महापौर डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। गुरुद्वारा साहब के बराबर वाली गली तथा माधव नगर की विष्णु पुरी कॉलोनी में लगभग 75 लाख रुपये की लागत से सवीप्रा द्वारा सड़क निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से विधायक विकास निधि एवं अन्य माध्यमों से शहर भर में सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण से आमजन के दैनिक जीवन में सुधार आएगा और आवागमन अधिक सुगम होगा।

महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधि महानगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसमें सड़कों का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में शामिल है।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदीरत्ता, पार्षद अमित मित्तल, पार्षद संजीव कर्णवाल, पार्षद के.के. बत्रा, हरजीत नरूला, योग चुग, किशोर शर्मा, पिंकी गुप्ता, राजकुमार कालरा, सरदार प्रीतम सिंह, सागर वर्मा, संजीव विश्वकर्मा, कमल, श्यामसुंदर शर्मा, विजय कालड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य