28 फरवरी से 6 मार्च तक आबकारी विभाग चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान

शासन द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने पर रहेगा जोर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं शराब के ठेकों पर ओवररेटिंग के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके चलते शराब माफियाओं में हड़कम्प मचा रहा। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में देर रात जनपद की सीमाओं एवं शराब के ठेकों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने सरसावा चैकपोस्ट पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ से अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चैकंग अभियान चलाया गया। टीम ने सीमा पार से आने वाले सभी वाहनों की सघन चैकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा। अभियान के तहत सैक्टर-2 की आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चैहान ने पुराने शहर में शराब की दुकानों पर सघन चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं हालेमार्का की चैकिंग की। सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-2 हरिशंकर शुक्ल द्वारा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 राजेश कुमार मिश्र व आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 राजकमल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब की दुकानों पर सैल्समैनों में हड़कम्प मचा रहा। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुरूनानक वैष्णो ढाबा, फाइव स्टार ढाबा सहित अन्य ढाकों पर चैकिंग की। इस दौरान ढाबा संचालकों को निर्देश दिए गए वे अपने ढाबों पर अवैध रूप से शराब न पिलाएं। अभियान के अन्तर्गत देशी शराब दुकान आसनवाली में टेस्ट परचेजिंग करायी गयी। खरीददारी के दौरान देशी शराब ब्राण्ड महबूबा विक्रेता द्वारा 75 मंे बिक्री किया गया। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही डोडू सिंह चैहान, आबकारी सिपाही हरपाल, प्रधान आबकारी सिपाही रविकांत राय, आबकारी सिपाही राजेश कुमार, आबकारी सिपाही नईमुद्दीन मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य