जेसीबी-पोकलेन से ध्वस्त किया 80 दुकानों का अतिक्रमण

बाजार मोरगंज में चला अभियान, नाला सफाई में थले बन रहे थे बाधक

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम ने आज बाजार मोरगंज में नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहा करीब 80 दुकानों का अतिक्रमण जेसीबी व पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी के साथ एक बैठक में बाजार मोरगंज में नालों की सफाई न होने का मामला उठाया था। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह के नेत्त्व में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता आज जब जेसीबी, पोकलेन और चार टैªक्टर ट्रालियों के साथ बाजार मोरगंज पहुंचा तो दुकानदारों में खलबली मच गयी। नाला सफाई में भगतसिंह चैक से दालमण्डी चैक तक जिन 80 दुकानों के बाहर बने थले व सीढ़ियां बाधा बन रहे थे, उन्हें पोकलेन व जेसीबी से ध्वस्त कर नाला सफाई अभियान का रास्ता साफ किया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि गत दिनों जिलाधिकारी के साथ व्यापार बंधु की एक बैठक में बाजार मोरगंज के नालों की सफाई न होने का मुद्दा उठाया गया था। उसी के संदर्भ में आज निगम द्वारा यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के संदर्भ में कल शाम ही बाजार में एनाउंस भी करा दिया गया था। ध्वस्त किये गए थलों का मलवा साथ के साथ टैªक्टर ट्रालियों में भरकर मौके से उठवाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल की पूरी टीम तथा सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य