जनपद में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 5273 में से 5091 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुईं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रथम पाली में हाईस्कूल पंजाबी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 19 परीक्षार्थियों के सापेक्ष सभी 19 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तथा कृषि जन्तु विज्ञान विषय में पंजीकृत 652 परीक्षार्थियों में से 636 उपस्थित रहे, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4602 परीक्षार्थियों में से 4436 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 166 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 5273 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5091 उपस्थित रहे, जबकि 184 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षाएं जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 73 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों पर तैनात रहे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं छह विभागीय सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी अंकुर वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सहारनपुर ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। किसी भी परीक्षार्थी के विरुद्ध अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित संकलन एवं उप-संकलन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा कराया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य