भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, सहारनपुर में अजीत सिंह राणा बने अध्यक्ष

शहरी चौपाल ब्यूरो 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने गुरुवार को प्रदेश के 11 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई सूची जारी करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की कमान नए चेहरों को सौंपी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में सिद्धार्थनगर जिले का जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को बनाया गया है। पश्चिम क्षेत्र में शामली से रामजी लाल कश्यप, अमरोहा से उदय गिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा तथा बागपत से नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

व्रज क्षेत्र में पीलीभीत की जिम्मेदारी गोकुल प्रसाद मौर्य को दी गई है। अवध क्षेत्र में लखीमपुर से अरविंद गुप्ता, गोंडा से इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला से राधेश्याम त्यागी तथा अयोध्या महानगर से कमलेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। काशी क्षेत्र में मिर्जापुर की कमान लाल बहादुर सरोज को सौंपी गई है।

प्रदेश में भाजपा के कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं। अब तक 95 जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। पहले चरण में 70, दूसरे चरण में 14 और तीसरे चरण में 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। अब वाराणसी, चंदौली और अंबेडकरनगर जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा शेष है।

नई नियुक्तियों के साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपनी रणनीति को और तेज करने के संकेत दिए हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य