फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, अगले चार दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष फरवरी महीने में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। दोपहर के समय सूरज की तेज तपिश के कारण धूप में अधिक देर तक ठहरना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार ला-नीना प्रभाव के कमजोर पड़ने से सर्दी का असर जल्दी समाप्त हो गया और गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी। इसी कारण फरवरी में ही तेज धूप और ऊंचे तापमान का अनुभव किया जा रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों में प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि यही रुझान बना रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख हो सकते हैं, जिससे लोगों को समय से पहले ही लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य