होली से पहले वेतन भुगतान के निर्देश, 3 मार्च को भी रहेगा अवकाश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी कर्मियों का वेतन त्योहार से पूर्व हर हाल में जारी किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया में देरी न हो, ताकि कर्मचारियों को होली के अवसर पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सरकार ने 3 मार्च को भी होली का अवकाश घोषित किया है।

सरकारी आदेश के अनुसार 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है, जबकि 2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।

10 मार्च तक संपत्ति विवरण देने का मौका

मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, जिन राज्य कर्मचारियों ने 31 जनवरी 2026 तक अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण नहीं दिया है, उन्हें 10 मार्च 2026 तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निर्धारित तिथि तक 47,816 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया था। अब 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक विवरण अपलोड करने पर जनवरी माह का वेतन जारी किया जाएगा। हालांकि, संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि विवरण न देने वाले कर्मचारियों के पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा, एसीपी का लाभ रोका जा सकता है तथा विदेश यात्रा या प्रतिनियुक्ति के लिए विजिलेंस क्लीयरेंस भी नहीं दी जाएगी।

सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के लिए होली से पहले बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य