ब्रेक के ऐलान के बाद लौटीं नेहा कक्कड़, होली सॉन्ग को लेकर हुईं ट्रोल

मुंबई। लोकप्रिय सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए लंबे ब्रेक का ऐलान किया था, लेकिन होली से पहले ही वह नए गाने के साथ वापस आ गई हैं। नेहा ने अपना होली सॉन्ग सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसे लेकर फैंस और ट्रोल्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
जनवरी में नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि इमोशनल स्ट्रेस, नेगेटिविटी और इंडस्ट्री के दबाव के कारण वह कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और पैपराजी से दूरी बनाने की बात भी कही थी। हालांकि अब होली से ठीक पहले नए गाने की रिलीज ने सभी को चौंका दिया है।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
जहां उनके फैंस ने नए होली सॉन्ग को पसंद किया और कमेंट कर समर्थन जताया, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि ब्रेक की घोषणा के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों की। वहीं कुछ लोगों ने गाने के बोलों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की।
पहले भी ले चुकी हैं ब्रेक
यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ ने ब्रेक की घोषणा की हो। साल 2020 में भी इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बहस के दौरान उन्होंने ब्रेक लिया था। उस समय उन्होंने खुद को आउटसाइडर बताते हुए मानसिक शांति के लिए दूरी बनाने की बात कही थी, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से संगीत की दुनिया में सक्रिय हो गई थीं।
नेहा की इस वापसी को जहां कई लोग होली का तोहफा मान रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य