मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म The Bluff को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की तस्वीरें लगातार साझा करने के बाद अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) मोमेंट्स भी शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अलग-अलग सीन की झलक
प्रियंका ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें एक फोटो में उनका टचअप होता नजर आ रहा है, तो दूसरी में वह खेतों के बीच सीन के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपने को-स्टार्स के साथ नजर आईं, जबकि कई फोटो में निर्देशक उन्हें सीन समझाते दिखे। एक तस्वीर में उनके गले में फूलों की माला भी दिखाई दी। हर लुक में प्रियंका अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी समुद्री डाकुओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इससे पहले भी प्रियंका ने फिल्म से जुड़े अपने एक्शन सीक्वेंस की झलक साझा की थी, जिनमें वह एक्शन मोड में और खून से लथपथ नजर आई थीं।
फनी कैप्शन ने खींचा ध्यान
तस्वीरों के साथ प्रियंका ने मजेदार कैप्शन भी लिखा—“समुद्री डाकुओं को सबसे कम पसंद आने वाला व्यायाम कौन सा है? तख्ते पर चलना।” उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज को फैंस ने खूब सराहा।
गौरतलब है कि ‘द ब्लफ’ 26 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है।










