माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक: हाजी इकबाल उर्फ बाला की ₹275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर पर टॉप-10 श्रेणी के माफिया में चिन्हित हाजी इकबाल उर्फ बाला की ₹275 करोड़ 97 लाख की अचल संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर ली।

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश परउपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी वैभव पांडेय की मौजूदगी में नियमानुसार मुनादी कराकर संपन्न कराई गई। तहसील बेहट क्षेत्र के मिर्जापुर पोल और शाहपुर गाड़ड्डा में स्थित संपत्तियों पर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस प्रशासन के अनुसार हाजी इकबाल उर्फ बाला के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 52 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी उसके खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच कर रही हैं।

जांच में यह सामने आया कि अभियुक्त ने अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को छिपाने के लिए कई संपत्तियां अन्य लोगों के नाम पर तथा शेल कंपनियों के माध्यम से खरीदी थीं। पुलिस द्वारा इन्हीं बेनामी और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सहारनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त की लगभग ₹837 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि माफिया और संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा अन्य चिन्हित अपराधियों के खिलाफ भी सुनियोजित अभियान के तहत कठोर कदम उठाए जाएंगे।

कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन का समस्त स्टाफ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी और मिर्जापुर थाना प्रभारी सूबेसिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य